पेंशनर्स की समस्याओं का होगा निराकरण
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। नगर के तामिया रोड स्थित एक लान में रविवार को दोपहर 1 बजे से पेंशनरों के साथ वृद्धजनों की बैठक का आयोजन किया जिसमें पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करने की रूपरेखा बनाई जाएगी।
इसमें पेंशनरों को पुरानी पेंशन व डब्ल्यूसीएल के सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन में बढ़ोतरी की मांग का ज्ञापन पत्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही नगर के डब्ल्यूसीएल भूमि एवं रेलवे की भूमि में निवासरत पेंशनरों की समस्याओं को दूर करने के लिए चर्चा कर निराकरण किया जाएगा। इस बैठक का आयोजन सेवानिवृत्त शिक्षक चंदा वर्मा वरिष्ठ कांग्रेस प्रकोष्ठ विधानसभा प्रभारी के द्वारा आयोजित की गई है।

जिसमें समस्त नगर के 60 वर्ष से अधिक उम्र के नगर वासियों को आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक तथा समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों ने की है।
