हमारे दिल में दर्द है छिन्दवाड़ा लोकसभा सीट नहीं जीत पाए : श्रीरामशिन्दे

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

हमारे दिल में दर्द है छिन्दवाड़ा लोकसभा सीट नहीं जीत पाए : श्रीरामशिन्दे

पत्रकारों के सवाल के दिए जबाव


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। नगर के तामिया रोड स्थित एक लान में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया। विधानसभा चुनाव के पूर्व जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में आठ दिवसीय विधायक प्रवास कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री श्रीरामशिंदे द्वारा प्रेसवार्ता में पत्रकारो के साथ वार्ता की।

जिसमें सर्व प्रथम भारत माता का जयघोष का नारा लगाकर शुरुआत की भारतीय जनता पार्टी पांच राज्यों के चुनाव के पहले विधानसभा क्षेत्रों में विधायक प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 अगस्त से 27 अगस्त तक विधायक प्रवास कार्यक्रम जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 122 के 272 बूथ की गतिविधियों और जनता से चर्चाकर फीडबैक लिया गया।

18 गतिविधियों में 13 गतिविधियां विधानसभा स्तर की है। आठ दिवसीय प्रवास कार्यक्रम पर जनसंपर्क भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा युवाओं से विचार-विमर्श कर मिले फीडबैक के कोर कमेटी के भेज दिया जाएगा। क्षेत्र में पलायन, मैस्को स्टील प्लांट, ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार, कोयला खदान खोलने और वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति मिलने पर विलंब होने जैसे मुद्दों उठाए गए।

किसानों के साथ फर्जीवाड़ा किया कमलनाथ ने भाजपा का आरोप

आजादी अमृत महोत्सव पर 45 अमृत सरोवर बांध निर्माण किए गए जिसमें किसान ग्रामीण क्षेत्रों में खेती हो रही है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरो घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही है। बिजली की समस्या के देखते हुए सांगाखेड़ा और चोरडोंगरी में पावर प्लांट लग रहा है। भाजपा की सरकारी की योजनाओं का बखान किया। भाजपा का सारा फोकस छिन्दवाड़ा की सातों विधानसभा सीट पर है। कमलनाथ ने किसानों का ऋण माफ नहीं किया। कांग्रेस पर निशाना साधा अब जनता भाजपा को चुनेंगी ओर मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी।

Advertisements

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आशीष ठाकुर, जनपद अध्यक्ष सविता बोसम, कांता ठाकुर नपाध्यक्ष रमेश सालोडे, किरण खातरकर, मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन, मनोज भोरे, मोनू साहू, राजेश ‌श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements