पुलिस समर कैंप का समापन, 400 से अधिक महिला एवं बच्चों ने लिया भाग
बैतूल। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे समर कैंप का 15 जून को समापन हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना के निर्देश प्राप्त हुए थे जिसमें 1 में 2023 से 15 जून 2023 तक विभिन्न विधाओं में समर कैंप आयोजित किया जाना था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के मार्गदर्शन में जिला इकाई बैतूल में समर कैंप का आयोजन किया गया।
विदित हो समर कैंप का शुभारंभ मई माह के प्रथम सप्ताह में जिला कलेक्टर बैतूल अमनवीर सिंह बेस द्वारा किया गया था। उपरोक्त समर कैंप में पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा पूरे जोश के साथ भाग लिया गया।
जिसमें विभिन्न विधाओं के अंतर्गत आर्ट एवं कला में 76 बालक, बालिकाओं ने भाग लिया, जिन्हे अरुण दास द्वारा प्रशिक्षित किया गया। नृत्य एवं जुंबा विधा में 57 बालिका, 36 महिलाओ ने भाग लिया, डांस विधा की प्रशिक्षक साधना मिश्रा, चंद्रिका सोनी थी। मेहंदी विधा में कुल 41 प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें 13 बालिका एवं 28 महिलाएं शामिल थी, जिनको रश्मि पैंड्रम में प्रशिक्षित किया। ड्राइविंग हेतु कल 93 महिलाओं को विजय ड्राइविंग स्कूल द्वारा ट्रेनिंग दी गई। जिनके पुलिस द्वारा निशुल्क वाहन चालक लाइसेंस बनवाए गए, इसके अतरिक्त स्पोर्ट में प्रशिक्षित हुए। उपरोक्त समर कैंप में जीआरपी बैतूल, डीआरपी बैतूल, एस कंपनी के परिजनों द्वारा भाग लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
समापन के दौरान महिलाओं एवं बच्चों द्वारा अत्यंत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के दौरान पुरस्कारों का वितरण
समर कैंप को उत्साही एवं प्रतिस्पर्धक बनाने हेतु विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया था, जिनके जीते प्रतियोगियों को कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार शील्ड एवम प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल नीरज सोनी, जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिलाष मिश्र, एसबीआई आम एवं स्टेट बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे।
