Sarni News : पुलिस ने 38 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए
सारनी। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसकी पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सघन चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में सारनी पुलिस ने 24 अक्टूबर, 2023 को शोभापुर से कालीमाई के बीच एक कार से 19 किलो चांदी और 300 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए हैं। इन आभूषणों की कीमत लगभग 38 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे, चौकी प्रभारी दिलीप यादव और उनकी टीम ने एक क्रेटा कार को रोका। कार में सवार घनश्याम सोनी निवासी केसला जिला नर्मदापुरम के पास से सोने-चांदी के आभूषण मिले। इन आभूषणों के वैध दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया।

आभूषणों की जांच के लिए FST टीम को बुलाया गया। FST टीम ने भी आभूषणों के वैध दस्तावेज नहीं पाए। इस पर FST अधिकारी ने घनश्याम सोनी से इन आभूषणों को जब्त कर लिया। इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई है। घनश्याम सोनी से पूछताछ की जा रही है।
