Betul Samachar : पुलिस ऑब्जर्वर ने धार चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
एसडीओपी एवं शाहपुर थाना प्रभारी रहे मौजूद
शाहपुर, (आशीष राठौर) विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए पुलिस ऑब्जर्वर द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर अब अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस भी एक्टिव मोड में है।
नामांकन दाखिला की तारीख के बाद पुलिस ऑब्जर्वर के द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है। होशंगाबाद एवं बैतूल की सीमा पर बने धार बैरियर चेक पोस्ट का पुलिस ऑब्जर्वर, एसडीओपी, थाना प्रभारी ने निरीक्षण किया। एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया की क्षेत्र में लगातार सर्चिंग की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शांतिपूर्ण मतदान हो, मतदाता निर्भीक एवं निडर होकर मतदान करें।

इसी उद्देश्य से पिछले दिनों पुलिस द्वारा नगर में फ्लैग मार्च भी किया गया। धार बैरियर पर 24 घंटे वाहनों की चेकिंग सघन रूप से लगातार जारी है। थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि मंगलवार रात 9 बजे नर्मदापुर बैतूल जिला की सीमा धार चेकपोस्ट पर पुलिस ऑब्जर्वर श्री हरी मीणा द्वारा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरियर पर रजिस्टर भी चेक किया एवं पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
