पुलिस ग्राउंड के वाकिंग ट्रैक का होगा चौड़ीकरण

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

पुलिस ग्राउंड के वाकिंग ट्रैक का होगा चौड़ीकरण

ग्राउंड की सुविधाओं को बढ़ाने जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों व नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण


बैतूल। जिला मुख्यालय पर शहर के बीचोंबीच स्थित प्रमुख खेल मैदान पुलिस परेड ग्राउंड का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है। आज सोमवार सुबह 7 बजे जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, नपा की टीम सहित शहर के गणमान्यों ने पुलिस परेड ग्राउंड पर पहुंचकर सुविधाओं को बढ़ाने हेतु संयुक्त पहल की। गौरतलब है कि शहर के बीचोंबीच स्थित शहर के इस सबसे पुराने ग्राउंड में चहुंओर लगे सदियों पुराने पर्यावरण को संतुलित करने वाले पीपल, बरगद, आम, जाम आदि वृक्षों की हरियाली व सुंदरता के चलते यह ग्राउंड पूरे प्रदेश में अपनी अनोखी पहचान रखता है। यहां के स्वच्छ पर्यावरण एवं हरियाली के चलते प्रतिदिन सुबह और शाम, सैकड़ों की संख्या में लोग वॉकिंग करने, दौड़ लगाने, योग-व्यायाम आदि करने के लिए यहां पहुंचते हैं।

जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों व नपा टीम ने किया संयुक्त निरीक्षण

ग्राउंड को लोगों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने आज सुबह सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल, बैतूल नपाध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, एसपी सिमाला प्रसाद, एएसपी नीरज सोनी, नपा सीएमओ अक्षत बुंदेला, रक्षित निरीक्षक मनोरमा बघेल, सूबेदार संदीप सुनेश, पार्षद नितेश परिहार एवं अन्य वरिष्ठ पत्रकार बंधु सहित मार्निंग वॉक करने वाले नागरिकगण पुलिस ग्राउंड पहुंचे।

सबसे पहले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वॉकिंग ट्रेक पर चलकर उसका बारिकी से निरीक्षण किया। सभी ने कहा कि ग्राऊंड के वॉकिंग ट्रेक को लगभग 15 फीट तक चौड़ा करके रोशनी से सराबोर करना होगा ताकि रात के समय भी लोगों को वॉकिंग करने में समस्या न हो।

निरीक्षण में यह लिए प्रस्ताव

पुलिस परेड मैदान पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ट्रेक को लेकर प्रस्ताव रखा गया है कि इस 8 फीट ट्रेक को 15 फीट किया जाए जिससे इस पर चलने वाले लोगों को सुविधा हो सके। इसके अलावा रात्रि में घूमने के लिए भी लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े, इसके लिए पुलिस ग्राऊंड में ट्रेक के किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने का भी प्रस्ताव रखा गया। साथ ही पुलिस ग्राऊंड पर टायलेट नहीं होने पर भी बुजुर्गों, महिलाओं को खासकर दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए यहां सुलभ शौचालय बनाने का भी प्रस्ताव लिया गया। ताकि घूमने आने वाले शहर के नागरिकों को शौचालय की
सुविधा मिल सके। यह तीनों कार्य पुलिस विभाग की अनुमति के बाद नगर पालिका के द्वारा करवाये जाने की बात हुई। इस दौरान नपाध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर द्वारा ग्राउंड की दीवार की हाइट बढ़ाने का भी आश्वासन दिया गया। इसके अलावा सभी ने कहा कि ट्रैफिक पार्क में बड़े गेट के बाजू से रोटेशन गेट लगवाया जाए, ताकि सामान्य जन पार्क में प्रवेश कर सके।

Advertisements

सांसद निधि और नपा निधि से होगा काम

पुलिस ग्राउंड में वॉकिंग ट्रेक के जीर्णोद्धार, शौचालय सहित ट्रैक के आसपास स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य सांसद निधि एवं नगर पालिका की निधि से किया जाएगा। इसके अलावा सांसद दुर्गादास उइके ने सांसद निधि से राशि देने की भी बात कही। उल्लेखनीय है कि ट्रैक की मरम्मत को लेकर सुबह-शाम की सैर करने वाले लोगों ने पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल से मुलाकात कर व्यवस्था सुधरवाने की मांग की थी।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements