गल्ला व्यापारी के गल्ले पर रातों – रात हाथ साफ करने वाले आरोपी आये पुलिस को गिरफ्त में

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

गल्ला व्यापारी के गल्ले पर रातों – रात हाथ साफ करने वाले आरोपी आये पुलिस को गिरफ्त में


बैतूल। भीमपुर पुलिस ने गल्ला व्यापारी के द्वारा गांव – गांव घूमकर क्रय किए गए गल्ले की चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को फरियादी रूपेश आर्य निवासी ग्राम आदर्श पिपरिया ने थाना चिचोली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एक गल्ला व्यापारी है जो गाँव-गाँव जाकर गल्ला खरीदी करता है जिसने गाँवों से खरीदे हुए गल्ले व महुए को रखने के लिए ग्राम आदर्श पिपरिया में सतीश उईके के खाली मकान को किराये से लिया था जहां पर उसने गांवो से खरीदा हुआ अनाज गल्ला रखा था। जिसमें से 10 -11 जनवरी की दरम्यानी रात में किसी अज्ञात चोर ने उक्त मकान का ताला तोड़कर मकान में रखा 30 कट्टी महुआ वजन 12 किवंटल, 05 कट्टी गेंहू वजन 3.5 किवंटल एवं 07 कट्टी चना वजन 04 क्विंटल कुल किमती 61900/- रूपये का चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चिचोली में अपराध क्रमांक 20/23 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसकी विवेचना थाना प्रभारी के आदेश से चौकी प्रभारी पुलिस चौकी भीमपुर उप निरीक्षक बसंत अहके को सौपी गई थी। जिनके द्वारा अपराध विवेचना के दौरान 14 जनवरी की रात्रि में ग्राम आदर्श पिपरिया में ग्रामवासियों एवं हमराह स्टाफ की मदद से तीन संदेहियों को पकड़कर हिरासत में लिया गया था।

आरोपियों को किया गिरफ्तर

उक्त मामले में अपराध सदर की विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद, अति, पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, एसडीओपी शाहपुर एचएल शर्मा से मार्गदर्शन प्राप्त कर पकडे गये। संदेहियों में धरमदास उर्फ मंगल यादव निवासी ग्राम सिंगार चावडी, पवन यादव निवासी ग्राम गोधना, धनराज यादव निवासी ग्राम बारंगवाडी सभी थाना चिचोली से हिकमत अमली से पूछताछ की गई। जिन्होने अपने फरार साथी सुनील उर्फ बंदर कवडे निवासी ग्राम गोंडू मंडई थाना चिचोली जिला बैतूल के साथ मिलकर घटना दिनाँक की रात्रि में उपरोक्त अनाज व महुआ चोरी करना स्वीकर किया। जिनके कब्जे से चोरी किया गया मश्रूका 30 कट्टी महुआ वजन 12 किवंटल, 05 कट्टी गेंहू वजन 3.5 किवंटल एवं 07 कट्टी चना वजन 04 किवंटल कुल किमती 61900/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा कंपनी की बोलेरो पिकप क्रमांक एमपी 28 जी 3457 को बरामद कर उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे थानाक्षेत्र एवं जिले के अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में पूछताछ हेतु माननीय न्यायालय से पृथक से अनुमति प्राप्त कर पूछताछ की जावेगी।

Advertisements

इनकी रही भूमिका

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चिचोली निरीक्षक सुश्री तरन्नुम खान, चौकी प्रभारी भीमपुर उप निरीक्षक बसंत अहके, उप निरीक्षक अवधेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अजय अजनेरिया, सहायक उप निरीक्षक राजेश कलम, प्रधान आरक्षक विकास वर्मा, प्रधान आरक्षक आशीष कवडकार, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, प्रधान आरक्षक राजेश बमरेले, आरक्षक दिलीप डुडवे, आरक्षक विवेक यादव, आरक्षक मनीष उइके, सैनिक विश्वजीत एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements