Chhindwara Samachar : जिला बदर का उल्लंघन करने वाले को पुलिस ने रात में किया गिरफ्तार
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। कलेक्टर छिंदवाड़ा के द्वारा अपने आदेश क्रमांक प्र क्र/536/दांडिक प्रस्तु/डीएम/2024 छिंदवाड़ा दिनांक 30/10/24 के माध्यम से अनावेदक सगीर खान पिता समी खान उम्र 45 वर्ष निवासी मान्झरी गेट के सामने जुन्नारदेव को जिला छिंदवाड़ा एवं इसके आसपास के जिले नरसिंहपुर, होशंगाबाद, पांढुरना, बैतूल एवं सिवनी की राजस्व सीमा से 3 माह की कालावधि के लिए बाहर रहने का आदेश पारित किया गया था। उक्त आदेश के पालन में जुन्नारदेव पुलिस के द्वारा अनावेदक/जिला बदर सगीर खान को दिनांक 22/11/24 को भोपाल जिले में छोड़ा गया था और वहीं रहने की हिदायत दी गई थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त जिला बदर अनावेदक सगीर खान अपने घर आया हुआ है।
जिसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अति पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह एवं एसडीओ पी राजेश बंजारे को अवगत कराकर थाना प्रभारी जुन्नारदेव निरीक्षक राकेश बघेल के निर्देशन में उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया, कपूर चंद पंद्रे, और आरक्षक राम अवतार तिवारी की टीम के द्वारा अनावेदक सगीर खान के घर दबिश दी गई तो अनावेदक सगीर खान घर में उपस्थित मिला।

जिसके द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर उसे गिरफ्तार किया जाकर उसके खिलाफ थाना में अपराध क्रमांक 451/24 धारा 14,15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी को जिला जेल छिंदवाड़ा भेजा गया हैं।
