Chhindwara News : हथियार हवा में लहराने वाले की पुलिस हेकड़ी निकाली
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। पुलिस थाना सीमा क्षेत्र के दातलावादी में धार हथियार लहराकर भय का माहौल बनाने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस से मिली सूचना आरोपी वसीमुद्दीन वल्द कुतुबुद्दीन आयु (38) साल हाल मुकाम दातलावादी के खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 414/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया। पुलिस लगातार मुस्तैद रहकर कार्यवाही कर रही है।
थाना प्रभारी राम प्रसाद कावरेती ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात हैं।

शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न करने के लिए कमर कसी और गुंडे बदमाश चुनाव में शांति व्यवस्था में खलल डालकर मतदाताओं को डराने-धमकाने का काम करते हुए दिखे तो पुलिस सख्ती से बदमाशो को हवालात में डालने की कार्रवाई निरंतर चलते रहेगी।
