ट्रांसफार्मर रेडियटर के कूलिंग बाक्स चोरी करने वाले आरोपी आये पुलिस को गिरफ्त में

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

ट्रांसफार्मर रेडियटर के कूलिंग बाक्स चोरी करने वाले आरोपी आये पुलिस को गिरफ्त में


सारनी। एसबीआई बैंक शाखा के सामने 33 केव्ही बिजली सब स्टेशन पावर हाउस परिसर में बने स्टोर रूम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांसफार्मर रेडियटर के कूलिंग बाक्स चोरी कर लिया गया था, जिस मामले में पाथाखेड़ा पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस थाना सारणी में सुरक्षा प्रहरी ने रिपोर्ट करी कि एसबीआई बैंक शाखा के सामने 33 केव्ही बिजली सब स्टेशन पावर हाउस परिसर में बने स्टोर रूम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांसफार्मर रेडियटर के कूलिंग बाक्स चोरी कर लिया गया था। जिसकी सूचना पर थाना सारणी मे अपराध क्रमांक- 08/20023 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

टीम की गठित

पुलिस अधीक्षक बैतूल सिमाला प्रसाद एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देशन में एस डीओपी. सारनी रोशन, थाना प्रभारी रत्नाकर हिम्बे के द्वारा अज्ञात आरोपी तथा चोरी गये माल की तलाश हेतु टीम का ग किया गया। गठित टीम में सहायक उपनिरीक्षक एसएम हुसेन, सहायक उपनिरीक्षक एसएस इरपाचे, प्रधान आरक्षक रामदास रघुवंशी, आरक्षक कमलेश उइके, सैनिक दिलीप, सैनिक कमल की मुख्य भूमिका रही।

प्रकरण की विवेचना दौरान 7 जनवरी को मुखबीरों से प्राप्त जानकारी अनुसार संदेही मुन्ना उर्फ महेन्द्र रघुवंशी नि. राजेन्द्र नगर पाथाखेड़ा, सोमनाथ धुर्वे निवासी ओझा मोहल्ला पाथाखेडा, गोरु उर्फ राकेश बोरसे निवासी राजेन्द्र नगर पाथाखेडा की तलाश कर दबिश देकर पकड़ा और उक्त संदेहियों से चोरी के संबंध में पूछताछ कि गई।

Advertisements

आरोपियों ने चोरी करना किया स्वीकार

जिन्होंने एसबीआई बैंक शाखा के सामने बने 33 केव्ही बिजली सब स्टेशन पावर हाउस परिसर में बने स्टोर रूम से रात्रि के समय ट्रांसफार्मर रेडियटर के कूलिंग बाक्स की चोरी करना स्वीकार किया तथा उक्त आरोपियों से बताने पर उनके घर से चोरी किये गये 4 नग कूलिंग वापस कीमती 1, 35,000 रुपए करीब का माल बरामद किया गया। बाद घटना के उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन को जरिय नोटिस द्वारा दिया गया, बाद आरोपियों को जेआर तैयार पर माननीय सीजेएम न्यायालय बैतूल में पेश किया गया।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements