केंद्र सरकार (central goverment) देश के किसानों के अकाउंट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत 6 हजार रुपये सालाना ट्रांसफर करती है. पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत अब तक किसानों के खाते में दस किस्त आ चुके हैं. जबकि 11वीं किस्त भी जल्द ही किसानों के अकाउंट में आने वाली है. पीएम किसान योजना की 11 वीं किस्त (11th installment of PM Kisan) अप्रैल के आने वाले हफ्ते में किसानों के अकाउंट में आ सकती है.
इस तरह कर लें केवाईसी अपटेड
ई-केवाईसी अपटेड के लिए सबसे पहले पीएम किसान वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
यहां होमपेज के दाहिने तरफ eKYC ऑप्शन पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें.
इसके साथ में कैप्चा कोड लिखें और सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें.
आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें.
इसके बाद अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, उसे लिखें.
इसी के साथ आपका आधार लिंक हो जाएगा और डीटेल्स अपडेट हो जाएंगी.

अगर ओटीपी डालने पर कोई गलती दिखें, तो सीएससी सेंटर में जाकर अपना बायोमेट्रिक अपडेट कर सकते हैं.
