PM Kisan: नए साल पर किसानों को मिल सकता है तोहफा, जनवरी में आ सकती है 13वीं किस्त

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

नए साल पर देश के किसानों को सरकार की ओर से नए साल का तोहफा मिलने वाला है. दरअसल, जनवरी के पहले हफ्ते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी किया जा सकता है. हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक किस्त जारी करने की कोई आधिकारीक डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसी हफ्ते देश के किसानों (Farmers) के खाते में 13वीं किस्त (13th Installment) आ जाएगी.

हर साल दिए जाते हैं ₹6000

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपए की धनराशि दी जाती है. ये 6000 रुपए की धनराशि साल में 3 किस्त के जरिए दी जाती है. यानी कि साल में 3 बार 2000-2000 रुपए की किस्त दी जाती है और इस तरह किसान को हर साल सरकार की ओर से 6000 रुपए दिए जाते हैं.

किस्त का फायदा उठाने के लिए e-KYC जरूरी

बता दें कि पीएम किसान सम्मान योजना के तहत स्कीम का फायदा उठाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी कराना जरूरी है. बिना ई-केवाईसी के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पैसे नहीं आएंगे. पीएम किसान सम्मान के अलावा पीएम मोदी इस कार्यक्रम वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना को भी लॉन्च करेंगे.

ये भी पढ़ें: PF Account: EPFO ने ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर जारी की चेतावनी, बताया ऐसे सुरक्षित रखें अकाउंट

कैसे चेक करें अपना स्टेटस

इसके अलावा सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और उसके वैज्ञानिक इस्तेमाल की जानकारी के लिए e-magazine, जिसका नाम IndianEdge है, उसको भी जारी किया है. वहीं सभी तरह की खाद्य पैकिंग पर “भारत” लिखा है, साथ ही उसका मूल्य और उसपर सरकार द्वारा सब्सिडी की पूरी जानकारी दी गई है. बता दें कि किसान अपने पीएम-किसान आवेदन की स्थिति जानने के लिए 155261 डायल कर सकते हैं.

Advertisements

कब-कब जारी होती हैं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत किसानों को पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच, दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच और तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच दी जाती है.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements