PM Kisan 14th Installment: पीएम मोदी ने जारी कर दी 14वीं किस्त, आपको पैसे मिले या नहीं ऐसे जांचे

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

PM Kisan 14th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 14वीं किस्त के पैसे जारी कर दिए हैं. पीएम मोदी ने 17,000 करोड़ से अधिक की राशि देश के 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को जारी किया है, ये पैसा DBT के माध्यम से किसानों को जारी किया गया है.

Advertisements

अगर आपके अकाउंट में नहीं आए पैसे तो क्या करें?

इस योजना का लाभ पीएम किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को मिलेगा, लेकिन अगर आप रजिस्टर्ड किसान हैं और आपके अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं या इसी तरह की कोई समस्‍या आ रही है तो आप pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

बेनेफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें (PM Kisan Beneficiary Status Check)

  • आप बेनेफिशियरी स्टेटस से ये पता लगा सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं.

  • इसके लिए pmkisan.gov.in पर जाइए.

  • Farmers Corner सेक्शन में Beneficiary Status पर क्लिक करें.

  • यहां आपको अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा. और फिर Get Data पर क्लिक करना होगा.

  • अगर आपके बेनेफिशियरी स्टेटस पर ई-केवाईसी के आगे NO लिखा होगा तो आपकी किस्त रुक जाएगी. ऐसे में जरूरी है कि अगर आपकी ई-केवाईसी नहीं हुई है तो इसे तुरंत करा लें.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements