Advertisements
प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए गुड न्यूज है। केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान की अगली किस्त ट्रांसफर करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के नागौर जिले में पीएम किसान योजना की किस्त ट्रांसफर करने के लिए कार्यक्रम 28 जुलाई को रखा गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बटन दबाकर ऑनलाइन किसानों के बैंक खाते में पैसा भेजेंगे।
Advertisements

इन किसानों को 14वीं किस्त नहीं मिलेगी?
जिन किसानों का ई-केवाईसी पूरा नहीं हुआ है। उन्हें 14वीं किस्त नहीं मिलेगी। साथ ही यदि किसी के आधार कार्ड में गड़बड़ी है तो भी किस्त रोकी जा सकती है।
ई-केवाईसी कैसे अपडेट करें?
- सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर ई-केवाईसी का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर अपना आधार नंबर टाइप करना होगा।
- इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रक्रिया के बाद केवाईसी का काम पूरा हो जाएगा।
Advertisements
Advertisements

