PM Awas Yojana: क्या गांवों में भी घर खरीदने के लिए ₹2.5 लाख देगी सरकार?

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

PM Awas Yojana: क्या गांवों में भी घर खरीदने के लिए ₹2.5 लाख देगी सरकार?


पीएमएवाई के तहत अब तक देश भर में 3 करोड़ से अधिक घरों का निर्माण किया जा चुका है। शहरी क्षेत्रों में पीएमएवाई के तहत लाभार्थियों को 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह राशि 1.40 लाख रुपये है। हाल ही में लोकसभा में इस योजना को लेकर सवाल उठाए गए थे जिस पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने जवाब भी दिया। आइए जानते हैं उक्त जवाब को। (PM Awas Yojana)

लोकसभा में मंगलवार को पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इंदिरा आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति इकाई आवास के लिए 70 हजार रुपये निर्धारित थे, लेकिन उनकी सरकार ने इसे दोगुना अर्थात 1.40 लाख रुपये कर दिया है। (PM Awas Yojana)

सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जमीन और अन्य परिस्थितियों के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा राशि निर्धारित की गयी है और फिलहाल दोनों के बीच के अंतर को पाटने की सरकार की कोई योजना नहीं है। (PM Awas Yojana)

वंचितों को फिलहाल नहीं मिलेगा मौका

इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी के सांसद जुगल किशोर शर्मा के एक सवाल के जवाब में ग्रामीण विकास और पंचायती राज राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि ‘आवास प्लस’ के तहत राज्य सरकारों की गड़बड़ी की वजह से आवास योजना की सूची में शामिल होने से वंचित रह गये जरूरतमंदों के लिए फिलहाल समय-सीमा बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले के लक्ष्य को पूरा करने पर ध्यान दे रही है। (PM Awas Yojana)

क्या है पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana)?

प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य देश के सभी गरीब और बेघर लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू की जाती है। (PM Awas Yojana)

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements