Chhindwara News : चोरी के अलग-अलग मामले में स्थाई वारंटी खोज निकाला

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara News : चोरी के अलग-अलग मामले में स्थाई वारंटी खोज निकाला

रेल्वे आरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी 1984 से स्थाई वारंटी को ट्रेस किया


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। रेल्वे आरपीएफ ने तकरीबन 1000 किलोमीटर दूर जाकर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से स्थाई वारंटी को खोज निकाला। आरोपी वृद्धावस्था में आ गया है उसे ढुंढ लिया।

रेलवे आरपीएफ थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि चोरी के मामले में स्थाई वारंटी को खोजने हेतु दो टीम गठित कर ठिकाने पर दबिश दी गई। जिसमें परासिया के चांदामेटा से राकेश उर्फ बाबा वल्द कलीराम (28) का वारंट 2008 और 1984 से फरारी काट रहे। जमील अहमद निवासी परासिया जिसकी फौत हो गई। व एक अन्य यूपी मैनपुरी से श्याम बाबू की पतासाजी की गई।

Advertisements

एक आरोपी राकेश उर्फ बाबा नाम बदलकर कभी इंदौर भोपाल और मंडीदीप में रहकर समय काट रहा था लेकिन अपराधिक मामले को समाप्त करने न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुआ। लंबित मामलों की फाईलें देखकर रेलवे आरपीएफ ने विभागीय पत्र लिखकर जानकारी जुटाई है और स्थाई वारंटियों को ढुंढ निकाला और जेल भेज दिया। रेल्वे आरपीएफ टीम में थाना प्रभारी बलवीर सिंह, एएसआई एचपी गोटेफोडे ओपी मिश्रा और आरक्षक गण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements