बैतूल विधायक के निवास पर पहुचें नर्मदापुरम संभाग के जनप्रतिनिधि

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

बैतूल विधायक के निवास पर पहुचें नर्मदापुरम संभाग के जनप्रतिनिधि

सांसदो-विधायकों नेें विकास के मुद्दों पर की चर्चा

एसीएस की संभागीय समीक्षा बैठक में हुए शामिल


बैतूल। नर्मदापुरम संभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसख्यक कल्याण एवं विमुक्त घुमंतु – अर्द्धघुमंतु जनजातीय विभाग मध्यप्रदेश की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैतूल में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होनें आए नर्मदापुरम संभाग के जनप्रतिनिधि बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निवास पर पहुचें। बैतूल विधायक खण्डेलवाल नें अपनें निवास पर राज्यसभा सांसद माया नरोलिया, होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी, होशंगाबाद विधायक डाॅ सीताशरण शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी एवं सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीयता से स्वागत किया। इस दौरान बैतूल जिले के सभी विधायक भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी की अध्यक्षता में बैतूल में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होनें के पहले बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निवास पर उनके साथ राज्यसभा सांसद माया नरोलिया, होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी, होशंगाबाद विधायक डाॅ सीताशरण शर्मा, पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, भैसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख, आमला विधायक डाॅ योगेश पंडाग्रे एवं घोडाडोगरी विधायक श्रीमति गंगाबाई उइके नें मीटिंग कर अपने – अपने क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद सभी एक साथ एसीएस की संभागीय बैठक में शामिल होनें के लिए बैतूल कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए।

हिन्दू त्यौहारों को देखते हुए प्रतिष्ठान 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए

बैतूल। चाय, पान और नाश्ते के व्यवसासियों ने हिन्दूओं के पर्व पर प्रतिष्ठानों को रात्रि 12 बजे तक खुले रहने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में राजेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि हिन्दू आस्था के पर्व नवरात्र, दशहरा और दिवाली अभी लगातार आगामी माह में आने वाले हैं। जिसमें श्रद्धालु आदि नगर में देवी दर्शन, देवी जागरण, और रामलीला के इत्यादि के देर रात्रि में सपरिवार घूमते हैं। साथ ही प्रतिष्ठानों से चाय-नाश्ता, पान आदि भी खाते-पीते हैं।

ज्ञापन में मांग की गई है कि हिन्दुओं के इन त्यौहारों को देखते हुए प्रतिष्ठानों को 12 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी जाए जिससे हिन्दू अपने त्यौहारों को उत्साह पूर्वक मना सके। इस अवसर पर नवनीत शर्मा, सहदेव सोनी, नरेंद्र राठौड़, अर्जुन राठौर, विल भोपाले, शैलेश भोपाते, सगीर खान, सुनील वासु पवार सचिन जैन, संजू साहू ,लटेश वीरू मालवीय, कपिल राठौर, सहित बड़ी संख्या में चाय, पान और नाश्ते के व्यवसायी मौजूद थे।

जेएच कॉलेज ने पानी की टंकी भेंट की

बैतूल। भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा भोपाल के आदेशानुसार एवं कार्यालय कलेक्टर के आदेश के आदेश के परिपालन में प्राचार्य डॉ.विजेता चौबे के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने हमारे जीवन में वृद्धजनों के प्रति नैतिक मूल्य एवं शिष्टाचार के महत्व को समझाया और अपने अनुभव साझा। इस अवसर पर महाविद्यालय के 70 विद्यार्थियों एवं 10 प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने मातोश्री वृद्धाश्रम उड़दन का भ्रमण किया।

विद्यार्थियों द्वारा वृद्धजनों का पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल से सम्मान किया एवं वृद्धजनों के लिए फल एवं खाद्य सामग्री प्रदान की महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जब मातोश्री वृद्धाश्रम के वृद्धजनों से अपने विचार एवं अनुभव साझा किए तो विद्यार्थियों की आंखे नम हो गयी और उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास हुआ। महाविद्यालय द्वारा वृद्धाश्रम को पानी की टंकी भेट की। शुक्रवार को वृद्धजनो के प्रति युवाओं का दायित्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता संपन्न कराई गई जिसमें प्रथम स्थान रोहित परते, द्वितीय आकाश दुबे एवं सिया स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ.बीडी खातरकर, डॉ.पल्लवी दुबे और कार्यक्रम के संयोजक प्रो.मुकुन्द चंदेल ने अपने वक्तव्य में युवाओं की वृद्धजन के प्रति जिम्मेदारी विषय पर व्याख्यान दिया कि वृद्धजनों के प्रति युवाओं का क्या दायित्व होना चाहिए इसका मूल उद्देश्य बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.लोकेश कुमार, डॉ.शारदा कौशिक, डॉ.प्रियंका लिखितकर, डॉ.सुखदेव डोंगरे, डॉ.सरोज जावलकर, प्रो.संतोष पवार का सराहनीय योगदान रहा।

मद्यपान सप्ताह का तीसरा दिन

एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली

बैतूल। मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार मद्यपान सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रांगोली, नुक्कड़ नाटक आदि का मंच किया जाना है।

इसी तारतम्य में जेएच कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 से 8 अक्टुबर तक मनाए जाने वाले मद्य निषेध सप्ताह अंतर्गत 5 एमपी बालिका एवं 13 एमपी बटालियन एनसीसी नर्मदापुरम के संयोजन में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स नशा मुक्ति पर जागरूकता रैली निकाली। रैली में सीनियर अंडर ऑफिसर विशाल झारखंडे, अंडर ऑफिसर रोशन बारपेटे, सार्जेन्ट पलक चौधरी, सार्जेंट पूनम महस्की सहित लगभग 110 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

Advertisements

इस अवसर पर रिया डांगे, भुमिका राने, साक्षी पाटनकर, प्राची सोनारे, पूजा वराठे, मीना इवने, सुनीता झाड़े, वंदना पवार, प्रीति सुजाने, शिवानी धुर्वे, कृष्णा इवने, अशमी उइके, दिक्षा राउते, आकांक्षा धुर्वे, सविता कवड़े, जानवी खातरकर, शिवानी कवड़े, प्रियंका उबनारे, हीना विश्वकर्मा, सुहानी लोखंडे, कुंमकुंम मोइने, निशा परमार सहित बड़ी संख्या में कैडेट्स मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements