एसडीएम की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक
थाना प्रभारी ने कही बड़ी बात
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। ईद मिलादुन्नबी और गणेश विसर्जन को लेकर थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नेहा सोनी के द्वारा की गई। क्षेत्र वासियों से एसडीएम ने अपील की गई है। कि नगर में शांति व्यवस्था के साथ आपसी भाईचारे को लेकर त्योहार मनाए। जुलूस में सड़क जाम ना करें व्यवस्थित रूप से जुलूस निकालकर शांति व्यवस्था कायम रखकर सड़क पर आवागमन अवरूद्ध ना हो इसका ध्यान रखें इसके साथ ही विशाल गणेश प्रतिमाएं को जलाशय में ले जाते सावधानियां बरतें छोटे बच्चे व अधिक लोगों की भीड़ जलाशय के किनारे ना जाये। घरों में जिनके द्वारा भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई है उन्हें घर में विसर्जन करें और पवित्र जल आसपास लगे पौधे में डालें। नदियों को प्रदूषण से बचना ही हमारा कर्तव्य है।
विसर्जन स्थल पर वैकल्पिक व्यवस्था जैसे नदी किनारे बेरिकेडिंग,प्रकाश व्यवस्था बनाएं निर्धारित समय पर मुर्तियां विसर्जन करें। रात्रि कालीन समय में नदी में विसर्जित करते समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। नगर के बाजार क्षेत्र और धार्मिक आयोजनों स्थान पर साफ-सफाई रखे ताकि त्यौहारो में लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े। थाना प्रभारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों में व्यवस्था बनाने के लिए जनता का सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होता है। लेकिन जिस कार्यक्रम में जनसहयोग न मिले वहां भारी पुलिस बल तैनात करने के बाद भी विवाद होता है।

शांति समिति की बैठक में एसडीएम नेहा सोनी, एसडीओपी केके अवस्थी, थाना प्रभारी रामप्रसाद कवरेती, जेई डीके डेहरिया, नपा उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे, नगर पालिका से पप्पू मिश्रा और महार्षि चौरसिया शहर के नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित थे।
