शांति समिति की बैठक संपन्न
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी, ईद-मिलादुन्नबी गणेश विसर्जन व अन्य पर्व को शांतिपूर्ण और सदभाव के साथ मनाने के लिए क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु निर्णय लिया गया। जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों ने त्यौहारों पर होने वाले आयोजन की व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए।

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
त्योहारों पर होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों में डीजे बजाने पर मनाही है। किसी भी स्थान पर डीजे बजने की शिकायत मिलने पर जप्त कर वैधानिक कार्यवाही पुलिस प्रशासन द्वारा की जाएगी। जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। इस अवसर पर एसडीओपी केके अवस्थी, महिला एसआई पूनम उईके, जेई डीके डेहरिया सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति रही।
