पटवारियों ने उकेरी रंगोली 28 सौ रुपए ग्रेड पे की मांग
पटवारियों की कलमबंद हड़ताल से
भारी परेशानी का सामना कर रहे किसान, विद्यार्थी ओर आमजन
भारी परेशानी का सामना कर रहे किसान, विद्यार्थी ओर आमजन
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। अनुविभाग के पटवारियों ने संघ के बैनर तले कलम बंद हड़ताल पर जनपद पंचायत कार्यालय के समीप श्री शिव मंदिर प्रांगण में बैठे हुए है। इसी स्थान पर सुंदर रंगोली उखरी गई जिसमें 2800 सौ ग्रेड पे लिखा गया। और शासन से मांग की गई है। वही लंबे समय से पटवारी हड़ताल पर जाने से क्षेत्र में कई तरह की समस्या आ रही है।
जिसमें अतिवर्षा से नष्ट हुई फसलों की क्षतिपूर्ति मुआवजा,छात्र छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र की कार्यवाही, रजिस्ट्री, सीमांकन, बरसात से क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा, गिरदावरी, पीएम सीएम किसान योजना सहित अन्य राजस्व कार्य प्रभावित हुए जिसके कारण ग्रामीण और शहरी कृषकों एवं आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल पर बैठे पटवारियों की मांगों को सरकार अतिशीघ्र पूरा करने नही तो आने वाले दिनों में स्कूल कालेज के छात्र छात्राओं,अन्नदाताओं व आमजन मानस को आवश्यक कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जनता को राहत देने के संबंध में सरकार को आगे आकर इस तरह ध्यानाकर्षण करना चाहिए।
