पटवारी संघ ने मानदेय देने के लिए ज्ञापन सौंपा
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम के मान से राशि ₹7500 मानदेय का भुगतान पटवारियों का शीघ्र करने बाबत ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि प्रदेश शासन की स्वामित्व योजना के तहत प्रत्येक ग्राम के मान से ₹7500 भुगतान की व्यवस्था राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 14 वे और 15 वे वित्त आयोग प्रशासकीय मद से किया जाना है।

जिसके संबंध में समस्त पटवारियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जुन्नारदेव को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर पटवारी संघ अध्यक्ष केके खोबड़े के नेतृत्व में विकास खण्ड के समस्त पटवारियों ने एकजुट होकर स्वामित्व योजना अंतर्गत 7500 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से मौजा पटवारी को भुगतान करने हेतु आवाज उठाई गई।
