कलमबंद हड़ताल पर बैठे पटवारी
अनु विभाग के राजस्व मंडल में पटवारी की हड़ताल के चलते कामकाज हुआ प्रभावित
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। पटवारियों की प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल के आज छठवें दिन 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के सभी पटवारी हड़ताल पर चले गए है। जिसके चलते राजस्व कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे है।

जुन्नारदेव तहसील में पटवारी संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार खोबडे जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से पटवारी की मांगे चली आ रही है। जिसपर सरकार ने अभी तक कोई ध्यान नहीं है। जिनमें प्रमुखता से 2800 ग्रेड पे, वेतनमान ,समयमान आवासीय एवं यात्रा भत्ते में वृद्धि प्रत्येक 10 वर्षों में पदोन्नति साधन संसाधन उपलब्ध करने की मांग सरकार से की गई है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं होने के कारण पटवारियों की हड़ताल और लंबी चलने की सम्भावना है।
