राजा मेडिकल, कोटेक्ना ईलेवन, किंग सूटर, क्लासिक गोल्ड ने जीता पांचवे दिन मैच

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

राजा मेडिकल, कोटेक्ना ईलेवन, किंग सूटर, क्लासिक गोल्ड ने जीता पांचवे दिन मैच


सारनी। स्व. विजय कुमार खण्डेलवाल स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन 4 मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच राजा मेडिकल पाथाखेड़ा एवं लोटस क्रिकेट क्लब शोभापुर के बीच खेला गया। राजा मेडिकल पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, पहले खेलते हुए राजा मेडिकल ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 146 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी लोटस क्रिकेट क्लब शोभापुर 10 ओवर मे महज 45 रन ही बनाकर 102 रन से मैच हार गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच नशीम रहे जिन्होंने 15 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच रहे।

कोटेक्ना ईलेवन पाथाखेड़ा एवं आर बॉयज घोड़ाडोंगरी ने खेला दूसरा मैच

दूसरा मैच कोटेक्ना ईलेवन पाथाखेड़ा एवं आर बॉयज घोड़ाडोंगरी के बीच खेला गया। आर बॉयज घोड़ाडोंगरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए घोड़ाडोंगरी ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 44 रन बनाये। 45 रनों के स्कोर का पीछा कोटेक्ना ईलेवन पाथाखेड़ा ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 45 रन बना लिए और यह मैच को 9 विकेट से जीत लिये। इस मैच के मैन ऑफ द मैच तैबू जिन्होंने 9 गेंदों पर 25 और गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने।

किंग शूटर पाथाखेड़ा एवं एससीसी सारनी ने खेला तीसरा मैच

तीसरा मैच किंग शूटर पाथाखेड़ा एवं एससीसी सारनी के बीच खेला गया जिसमें एसएससी सारनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एसएससी सारनी पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन बना पाई। जवाबी पारी खेलने उतरी किंग शूटर पाथाखेड़ा 9 ओवर में 68 रन 3 विकेट खोकर 7 विकेट से यह मैच जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शोएब रहे जिन्होंने 14 गेंदों पर 29 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।

क्लासिक गोल्ड पाथाखेड़ा एवं युवा ईलेवन ने खेला चौथा मैच

वही चौथा मैच क्लासिक गोल्ड पाथाखेड़ा एवं युवा ईलेवन खैरवानी के बीच खेला गया। युवा ईलेवन खैरवानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए खैरवानी ने 10 और खेलते हुए महज 55 रन ही बना पाए क्लासिक गोल्ड पाथाखेड़ा ने चार ओवर में 56 रन मारकर यह मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच अल्ताफ रहे। आयोजन समिति के सदस्य दिलीप झोड के जन्मदिन के अवसर पर आयोजन समिति ने केट काटकर जन्मदिवस मनाया।

Advertisements

मैच के पांचवे दिन अतिथि के तौर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिंह, अमित सपरा, संतोष राजेश, योगेश बर्डे, प्रकाश डेहरिया, पत्रकार छविनाथ भारद्वाज, महेन्द्र पवार, लक्ष्मण साहू की गरिमामय उपस्थिति में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के खुशीलाल पवार, किशोर डेहरिया, गणेश मस्की, मिंटू बोहरा, राजा पंडाग्रे, अंकित, उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements