मैत्री मैच में ठेकेदार इलेवन ने रोमाचंक मैच मे नगर पालिका इलेवन को हराया

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

दो बार की विजेता शारिक तारिक इलेवन भोपाल ने हैदरी क्लब को हराकर सुपर आठ में पहुंची 

मैत्री मैच में ठेकेदार इलेवन ने रोमाचंक मैच मे नगर पालिका इलेवन को हराया


सारनी। स्व. विजय कुमार खंडेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के सत्रवे दिन 3 मैच खेले गए। मंगलवार को पहला मैत्री मैच ठेकेदार इलेवन सारनी एवं नगरपालिका कर्मचारी इलेवन के बीच खेला गया। ठेकेदार इलेवन सारणी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ठेकेदार इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 105 रन बनाए, 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगरपालिका कर्मचारी इलेवन ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 97 रन ही बना पाई और यह मैच 7 रनों से हार गई, इस मैच के मैन ऑफ द मैच नरेंद्र वाडीवा जिन्होंने 17 गेंद पर 42 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।

दूसरा मैच हैदरी इटारसी एवं रसलपुर महाकाल के बीच खेला गया

दूसरा मैच हैदरी इटारसी एवं रसलपुर महाकाल के बीच खेला गया। रसलपुर महाकाल ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदरी इटारसी ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 111 रन बनाए 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रसलपुर महाकाल ने 10 में 7 विकेट खोकर 93 रन ही बना पाई और यह मैच 19 रन से हार गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अमन जिन्होंने 12 गेंदों पर 36 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।

तीसरा मैच हैदरी क्लब इटारसी एवं शारीक तारीक इलेवन भोपाल के बीच खेला गया

तीसरा मैच हैदरी क्लब इटारसी एवं शारीक तारीक इलेवन भोपाल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हैदरी इटारसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों मे 7 विकेट खोकर महज 80 ही बना पाई, 81 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शारीक तारीक इलेवन भोपाल ने आठवें ओवर में ही 81 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अंकुर जिन्होंने 2 ओवर में 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।

Advertisements

वही इस मैच में अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम, नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, स्वच्छता निरीक्षक कमल किशोर भावसार, उपयंत्री वराठे, बीएल धुर्वे, माे. ताज, चन्द्रभान रघुवंशी, दिलीप झोड़, गणेश मस्की, योगेश बर्डे, सुनील पाटिल, मनोज ठाकूर सहित कई सभी ठेकेदार व पार्षद उपस्थित थे। इस अवसर पर संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिंह, सुधा चन्द्रा, खुशीलाल पवार, किशोर ड़ेहरिया, संजीत चौधरी, मिंटू वोहरा, दिलीप विश्वकर्मा, लक्ष्मण साहू उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements