सम्राट क्लब, ब्लू साइन और बीआर बैतूल को हराकर सुपर आठ में पहुंची

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सम्राट क्लब, ब्लू साइन और बीआर बैतूल को हराकर सुपर आठ में पहुंची


सारनी। स्व. विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति में राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के 13वें दिन 3 मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच सम्राट क्लब बैतूल एवं ब्लू साइन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया, ब्लू साइन पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू साइन पाथाखेड़ा ने निर्धारित 10 ओवर में ऑल आउट होकर 76 रन बनाए, 77 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सम्राट क्लब बैतूल ने 7 ओवर में 2 विकेट खोकर 79 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैंच अर्जुन जिन्होंने 14 गेंदों पर 21 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।

दूसरा मैच बीआर बैतूल एवं महाकाल क्लब बोरी क्लब ने खेला

दूसरा मैच बीआर बैतूल एवं महाकाल क्लब बोरी के बीच खेला गया, महाकाल बोरी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीआर बैतूल ने 8 विकेट खोकर 10 ओवर में 102 रन बनाए, 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल बोरी ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 101 रन ही बना पाई, यह रोमांचक मैच 1 रन से हार गई। इस मैच का मैन ऑफ द मैच आकाश दवडे जिन्होंने 2 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और बल्लेबाजी में 12 रन मारे और मैन ऑफ द मैच बने।

तीसरा मैच सम्राट बैतूल एवं बीआर बैतूल ने खेला

वही तीसरा मैच सम्राट बैतूल एवं बीआर बैतूल के बीच खेला गया। सम्राट बैतूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में ऑल आउट होकर महज 85 रन ही बना पाई, 86 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीआर बैतूल ने 9.2 ओवर में 72 रन बनाकर आल आउट हो गई और यह मैच 13 रनों से हार गई। इस मैच में रूपेश ने हैट्रिक हासिल किया जिसे अंबुजा का ब्रांडेड टीशर्ट और कैप दिया गया, मैन ऑफ द मैच राहुल जिन्होंने 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।

Advertisements

इसके अलावा शुक्रवार को टूर्नामेंट में अतिथि के तौर पर नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार, मनोज ठाकुर, बिट्टू बिंझाडे, रविंद्र पांस, जीपी सिंह, संतोष राजेश, योगेश बर्डे, रमेश नोखेलाल गोहे उपस्थित थे। वही आयोजक समिति से इस अवसर पर संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिंह, सुधा चन्द्रा, खुशीलाल पवार, किशोर डेहरिया, गणेश मस्की, संजीत चौधरी, मिंटू वोहरा, दिलीप विश्वकर्मा, लक्ष्मण साहू उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements