स्टार खिलाड़ी राकेश इक्का की तूफानी पारी से एमजी इलेवन सुपर आठ में पहुंची

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

स्टार खिलाड़ी राकेश इक्का की तूफानी पारी से एमजी इलेवन सुपर आठ में पहुंची


सारनी। स्व. विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के 11वें दिन 3 मैच खेले गए। पहला मैच ईगल क्लब बरसोडा एवम रेहान क्लब खेडी के बीच खेला गया, रेहान क्लब खेड़ी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए ईगल क्लब परसोडा ने निर्धारित 12 ओवर में महज 64 रन ही बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी रेहान क्लब खेड़ी ने 10 वे ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया यह मैच जीत लिया, इस मैच के मैन ऑफ द मैच खेड़ी के अकरम जिन्होंने बल्लेबाजी में 32 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।

दूसरा मैच प्रधान इलेवन हिरदागढ़ एवं एमजे इलेवन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया

दूसरा मैच प्रधान इलेवन हिरदागढ़ एवं एमजे इलेवन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया। प्रधान इलेवन हिरदागढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए एमजे इलेवन पाथाखेड़ा ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 93 रन बनाए। 94 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रधान इलेवन हिरदागढ़ ने 10 ओवर खेलते हुए 5 विकेट खोकर 56 रन ही बना पाई 38 रनों से यह मैच एमजे इलेवन पाथाखेड़ा जीत गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच राकेश एक्का जिन्होंने 32 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।

तीसरा मैच रेहान क्लब खेड़ी एवं एमजे इलेवन पाथाखेड़ा ने खेला

वही तीसरा मैच रेहान क्लब खेड़ी एवं एमजे इलेवन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर रेहान क्लब खेड़ी ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमजे इलेवन पाथाखेड़ा ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 103 रन बनाए, 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेहान क्लब खेड़ी ने 10 ओवर खेलते हुए 6 विकेट खोकर मात्र 46 रन ही बना पाई और यह मैच 57 रनों से एमजे इलेवन पाथाखेड़ा जीत गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच साहिल जिन्होंने गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल करें और बल्लेबाजी में 14 महत्वपूर्ण रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।

Advertisements

वही 11वें दिन के मैच के अतिथी एमपीपीजीसीएल के वॉलीबॉल खिलाड़ी नगरपालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भीम बहादुर थापा, संदीप झपाटे, संतोष राजेश, योगेश बर्डे, आकाश प्रधान, यूडी देशमुख उपस्थित थे। इस अवसर पर संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिंह, खुशीलाल पवार, किशोर डेहरिया, गणेश मस्की, अजय प्रजापति, संजीत चौधरी, मिंटू वोहरा, राजा पंडाग्रे, दिलीप विश्वकर्मा, लक्ष्मण साहू, रोहन रघुवंशी, चांद अंसारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements