पाथाखेड़ा पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, खदान में हुई चोरी में भी था शामिल

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

पाथाखेड़ा पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, खदान में हुई चोरी के में भी था शामिल


सारनी। पाथाखेडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई में अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में, आरोपी ने जुलाई माह में हुई तवा 1 खदान में चोरी के मामले में भी शामिल होने की बात कबूली है।

पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव के प्राप्त जानकारी अनुसार, पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी द्वारा आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस अपराधियों पर लगातार नजर रख रही है। तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश अनुसार जिले में अपराधों की रोकथाम हेतु चल रही लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं।

इसी क्रम में थाना प्रभारी अरविन्द कुमरे एवं एसडीओपी रोशन जैन के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फिरोज मंसूरी निवासी शोभापुर को 62 लीटर अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी रितेश साहू निवासी शोभापुर के साथ मिलकर खदान से लाखों रुपये का माल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 15000 रुपए माल भी बरामद किया हैं। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपीयों को जेल भेज दिया गया।

Advertisements

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक शिवपाल इरपाचे, प्रधान आरक्षक असीफ खान, प्रधान आरक्षक बसन्त उईके, आरक्षक सुभाष मण्डलोई, आरक्षक रविमोहन दर्शामा की भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements