Pankaj Udhas : मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Pankaj Udhas : मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली


नईं दिल्ली, (दुर्गेश डेहरिया)। गजल गायक के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर। नायाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास की मौत की खबर दी है। नायाब द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पकंज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की है।

सुबह 11 बजे ली अंतिम सांस

पंकज उधास के पीआर ने आज तक को बताया कि गजल गायक ने सुबह तकरीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी बीते कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बता दें, सिंगर के यूं चले जाने से म्यूजिक जगत में मातम पसर गया है। फैंस भावुक हो गए हैं। वहीं सेलेब्स गायक को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे है।

Advertisements

कल होगा अंतिम संस्कार

पंकज उधास का अंतिम संस्कार कल यानी मंगलवार के दिन होगा। फैंस और सेलेब्स 27 फरवरी के दिन पंकज उधास के अंतिम दर्शन कर पाएंगे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements