Lok Sabha Elections 2024 Date : 19 अप्रैल से 1 जून तक होंगे लोकसभा 2024 चुनाव मतदान, 4 जून को होगा नतीजों का ऐलान

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Lok Sabha Elections 2024 Date : 19 अप्रैल से 1 जून तक होंगे लोकसभा 2024 चुनाव मतदान, 4 जून को होगा नतीजों का ऐलान


नई दिल्ली। 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज़ हो चुका है। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त, राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखें घोषित की हैं। 543 सीटों पर लोकसभा चुनाव के मतदान 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे। वहीं, आम चुनाव के नतीजे 4 जून, 2024 को घोषित किए जाएंगे। कुमार ने कहा कि ‘हम ऐसे चुनाव कराना चाहते हैं जिससे दुनिया में हमारे लोकतंत्र की साख और मजबूत हो.’ आम चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई। (Lok Sabha Elections 2024 Date)

लोकसभा चुनाव में करीब 96.88 करोड़ मतदाता करेंगे वोट 

लोकसभा चुनावों में करीब 96.88 करोड़ मतदाता उपयुक्त हैं। इसमें पुरुष वोटरों की संख्या 49.72 करोड़ है और महिला वोटरों की संख्या 47.15 करोड़ है। चुनाव आयोग ने बताया है कि कुल 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारियों को 10.5 लाख पोलिंग स्टेशनों में तैनात किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने उम्मीदवारों की केवाईसी की सुविधा के बारे में कहा है। 1 अप्रैल 2024 तक के मतदाताओं की सूची अपडेट की जाएगी। संवेदनशील बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। दोहरी वोटिंग पर ड्रोन के माध्यम से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीनियर नागरिकों के लिए हर प्रकार की व्यवस्था

सीनियर नागरिकों के लिए हर प्रकार की व्यवस्था की जाएगी। हम उनके घर भी जाकर वोट लेने की सुविधा प्रदान करेंगे। चुनाव के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण का खास ख्याल रखा जाएगा। हर जिले में 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष होगा जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी का पर्यवेक्षण होगा। शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। चुनाव में हिंसा को कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए। आयोग हिंसा-मुक्त चुनाव का आयोजन करने का लक्ष्य रखता है। (Lok Sabha Elections 2024 Date)

Lok Sabha Election Time Table : 2024 लोकसभा चुनाव का शेड्यूल

लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा कार्यक्रम
चुनावी कार्यक्रम पहला चरण दूसरा चरण तीसरा चरण चौथा चरण पांचवां चरण छठा चरण सातवां चरण
अधिसूचना जारी

होने की तारीख

20 मार्च 28 मार्च 12 अप्रैल 18 अप्रैल 26 अप्रैल 29 अप्रैल 07 मई
नामांकन दाखिल

करने की आखिरी तारीख

27 मार्च 04 अप्रैल 19 अप्रैल 25 अप्रैल 03 मई 06 मई 14 मई
नामांकन की स्क्रूटनी 28 मार्च 05 अप्रैल 20 अप्रैल 26 अप्रैल 04 मई 07 मई 15 मई
उम्मीदवारी वापस

लेने की आखिरी तारीख

30 मार्च 08 अप्रैल 22 अप्रैल 29 अप्रैल 06 मई 09 मई 17 मई
मतदान की तारीख 19 अप्रैल 26 अप्रैल 07 मई 13 मई 20 मई 25 मई 01 जून
मतगणना की तारीख 04 जून 04 जून 04 जून 04 जून 04 जून 04 जून 04 जून
संसदीय सीटों की संख्या 102 89 94 96 49 57 57
चरणवार राज्य/UTs की संख्या 21 13 12 10 8 7 8

फ्रीब्रीज पर रोक लगेगी

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि हम पैसे के दुरुपयोग को नहीं होने देंगे। फ्रीब्रीज और शराब के वितरण की शिकायतों पर हम कार्रवाई करेंगे। बैंक 1-1 हजार के लेन-देन पर नजर रखेंगे।

Advertisements

कब-कितनी सीट पर डाले जाएंगे वोट

  • 19 अप्रैल को 102 सीट
  • 26 अप्रैल को 89 सीट
  • 7 मई को 94 सीट
  • 13 मई को 96 सीट
  • 20 मई को 49 सीट
  • 25 मई को 57 सीट
  • 1 जून को 57 सीट

MP में यह है मतदान का शेड्यूल

  • 19 अप्रैल : सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा।
  • 26 अप्रैल : टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल।
  • 07 मई : मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़।
  • 13 मई : देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा।

4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के साथ ही सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होगा। जिस चरण में राज्य में लोकसभा चुनाव होगा, उसी के साथ में विधानसभा चुनाव होगा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements