हर दिन कई मैसेज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) होते रहते हैं. कई फेक न्यूज में तो सरकार का नाम लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं. इसी तरह की एक खबर आज कल सोशल मीडिया पर वीडियो के रूप में वायरल हो रही है. उस वीडियो में कुछ ऐसा दावा किया जा है कि सरकार सारे आधार कार्ड धारकों को हर महीने 3000 रुपए दे रही है. क्या आपने भी कही ये वायरल वीडियो देखा है? अगर हा तो आइये हम आपको बताते है इस वीडियो की सच्चाई. सरकार ने पीआईबी फैक्ट चेक के जरिए इस बारे में ट्वीट कर के सच बताया है.
पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) की तरफ से जानकरी देते हुए कहा गया है कि ऐसे भ्रामक मैसेज पर ध्यान नहीं देना चाहिए. पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट में ये कहा की ‘दावा किया जा रहा है कि सरकार आधार कार्ड धारकों को हर महीने 3,000 रुपए दे रही है. वीडियो में किया गया दावा बिलकुल फर्जी है और इसका कोई आधार नहीं है. ऐसी भ्रामक वीडियो और मैसेज को शेयर न करें.’
दावा: सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को प्रति माह ₹3,000 दे रही है।
#PIBFactCheck
▶️ इस #YouTube वीडियो में किया गया दावा फ़र्ज़ी है।
▶️ऐसी भ्रामक वीडियो और संदेशों को साझा ना करें। pic.twitter.com/niGpC1BTzl
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 20, 2022
इससे पहले Youtube पर भी एक वीडियो में दावा किया जा रहा था की सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को 80,000 की धन राशि दे रही है. ये दावा भी बिलकुल गलत था. पीआईबी फैक्ट चेक ने इसके बारे में ट्वीट करके भी लोगों के सामने सच पेश किया था.

सरकारी अपडेट #YouTube चैनल द्वारा एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को ₹80,000 की राशि दे रही है।
#PIBFactCheck
▶️ यह दावा फ़र्ज़ी है।
▶️ प्रमाणिक जानकारी के लिए कृपया ऐसे भ्रामक वीडियो पर भरोसा ना करें। pic.twitter.com/chwMrGg6F2
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 20, 2022
सरकार अपनी तरफ से समय-समय पर ऐसी अपील करती है कि जब तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं होती तब तक आपको ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा करने की कोई जरुरत नहीं है.
