Chhindwara Samachar : तेंदुआ शहरी इलाके में दिखने से दहशत
वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
जनता ने ली रहता की सांस
छिंदवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। पोआमा कृषि अनुसंधान के पास तेंदुए की आमद से आसपास के इलाके में भय का माहौल व्याप्त हो गया। आज तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में जाकर फंस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व छिंदवाड़ा वनमण्डल के परिक्षेत्र छिंदवाड़ा अंतर्गत बीट काराबोह के समीप भा.व.अ.शि.प. कौशल विकाश केन्द्र छिन्दवाडा में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा उनके कैम्पस में वन्यप्राणी तेंदुआ को विचरण करते हुये 19 नवंबर की शाम को देखा गया था। जिसकी सूचना प्राप्त होने के पश्चात मधु व्ही राज, वनसंरक्षक वन वृत्त छिंदवाड़ा एवं बृजेन्द्र श्रीवास्तव वनमण्डलाधिकारी पूर्व छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र छिंदवाड़ा के तीन गस्ती दल द्वारा तेंदुए की सतत निगरानी की गई।

साथ ही ट्रैप कैमरा व पिंजरे लगाये गए। लगाए गए पिंजरों के माध्यम से आज सुबह नर तेंदुआ 5- 6 वर्ष है, जिसे पकड़ लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तथा वन विभाग की निर्धारित प्रक्रिया के तहत रेस्क्यू कर पेंच टाइगर रिजर्व की जमतरा परिक्षेत्र के वन क्षेत्र में विमुक्त किया जा रहा है।
