पांडरा सरपंच सुरवन सलाम भाजपा में शामिल

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

पांडरा सरपंच सुरवन सलाम भाजपा में शामिल


घोडाडोंगरी, (विशाल घोडकी)। भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर घोडाडोंगरी विधानसभा के ग्राम पंचायत पांडरा के युवा आदिवासी नेता सुरवन सलाम ने भाजपा सांसद दुर्गादास उइके के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार घोडाडोंगरी क्षेत्र के दौरे में आये सांसद दुर्गादास उइके के समक्ष भाजपा नेता नरेंद्र उइके के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisements

इस अवसर पर पांडरा सरपँच सुरवन सलाम ने सभी का आभार व्यक्त कर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ले रहा हु पूर्व में मेरे ऊपर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का सदस्य होने का आरोप लगते रहते थे लेकिन मेरे मन मे हमेशा से ही भाजपा के प्रति सम्मान था और मुझे गाँव के लोगो ने सरपंच बनाया है और यदि मुझे अपने गाँव का विकास करना है तो स्वच्छ मानसिकता के लोगो के साथ जुड़कर ही अपने गाँव का विकास कर सकता हुं। इसलिए में आज भाजपा के सदस्यता ग्रहण कर सांसद जी और भाजपा नेताओं के नेतृत्व में गांव का विकास करूंगा। इस अवसर पर पांडरा सरपँच ने भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश महतो का भी आभार व्यक्त किया कि भाजपा परिवार में शामिल करने में उनका भी बड़ा योगदान रहा है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements