अखंड हनुमान चालीसा पाठ में गूंज उठा पंडाल “जय हो पवन कुमार”
आठनेर, (पीयूष जगदले)। ग्राम मांडवी धर्म नगरी में श्री धनाराम जी महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा अखंड पाठ में इटारसी से संगीत कलाकार श्री कुलश्रेष्ठ के भजनों पर समस्त धर्म प्रेमी ‘जय हो पवन कुमार ‘जैसे भजनों पर पूरा पंडाल गूंज उठा, ग्राम के सभी धर्म प्रेमी हनुमान चालीसा पाठ के त्रितीय दिवस मातृशक्ति बहनों द्वारा संगीतमय भजनों से अद्भुत प्रस्तुति दे रही है। रामदास नरवरे, सुनील मगर, शिवप्रसाद सोलंकी आने वाली भजन मंडली के सभी धर्म प्रेमी बंधुओं को अपनी प्रस्तुति के लिए सहभागिता में सहयोग कर रहे हैं, सभी वर्गों एक साथ समरसता के साथ धार्मिक आयोजन में मातृशक्ति एवं धार्मिक भजन मंडलियों के निरंतर हो रही संगीत में प्रस्तुति से अखंड चालीसा पाठ में धर्म की धारा आसपास के ग्रामों तक पहुंच रही है।
आसपास के ग्रामों से भी धर्म प्रेमी अखंड हनुमान चालीसा पाठ में पाठ में पहुंच रहे हैं और सभी की सहभागिता देखते ही बन रही है धर्म नगरी ग्राम मांडवी हमेशा की तरह धार्मिक आयोजन एवं किसी भी ग्राम उत्सव में हमेशा समरसता के साथ सहभागी होता है अतिथि देवो भव की परंपरा को धर्म नगरी मांडवी हमेशा की तरह निर्वहन करता है। दिनेश झाड़े ने बताया यह हनुमान चालीसा का अखंड पाठ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण में अलग-अलग सामाजिक बंधु अपनी तरफ से अपने तरफ से प्रसादी का वितरण कर रहे हैं।

श्री धनाराम जी के आशीर्वचन सुनने आसपास के ग्रामीण समस्या पहुंच रहे हैं, सुख दुख दर्द दूर हो जाते हैं हनुमंत दरबार में, समस्याएं का समाधान श्री हनुमंत दादा की भक्ति ही शक्ति है। श्री हनुमते नमः प्रसाद ग्रहण कर सभी भक्तगण आत्ममुग्ध हो रहे हैं इसमें ग्राम के आसपास के धार्मिक संगठनों एवं भजन मंडली विभिन्न प्रकार के धर्म प्रेमी उत्साह से आते हैं और परम भक्त हनुमान जी के हनुमान चालीसा पाठ का मंत्रमुग्ध होकर आनंद लेते हैं।
