Betul News : पहावाड़ी के सब अस्पताल निर्माण ने अवैध रेत, गिट्टी और मुरम का हो रहा उपयोग

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul News : पहावाड़ी के सब अस्पताल निर्माण ने अवैध रेत, गिट्टी और मुरम का हो रहा उपयोग

घोड़ाडोंगरी का ठेकेदार शाहपुर में करवा रहा अवैध खनन और परिवहन


शाहपुर, (आशीष राठौर)। ब्लाक में चल रहे सरकारी निर्माण कार्यों में खनिज को लेकर बड़े स्तर पर अवैध खनन और परिवहन का खेल चल रहा है। सबसे ज्यादा राजस्व की चोरी स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्माण कार्यों में की जा रही है।

शाहपुर ब्लाक के पहावाड़ी ग्राम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सब अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में बड़ी मात्रा में रेत, मुरुम, गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदारों ने अपनी साइटों पर अवैध रूप से रेत और गिट्टी का भंडारण किया हुआ है।

सूत्रों की मानें तो कई ठेकेदार चोरी की और अवैध रूप से लाई गई रेत, गिट्टी और मुरम का उपयोग निर्माण कार्यों में कर रहे हैं। खनिज विभाग के पास अमला कम होने का बहाना है और वह हर साइट पर जांच नहीं करा पाता। जिसका फायदा उठाकर ठेकेदार शासन के राजस्व की बड़े पैमाने पर चोरी कर रहे हैं।

अवैध रेत, गिट्टी और मुरम खनन और परिवहन को लेकर खनिज विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे नदी के तटों को खोखला करने का काम बदस्तूर जारी है।

सरकारी निर्माण कार्य करने वाली कंपनियां भी अवैध खनन में सबसे आगे हैं। वर्तमान में कोई भी रेत और मुरम खदान किसी निर्माण करने वाली कंपनियों को भी नहीं आवंटित है।

सब अस्पताल का निर्माण करने वाले ठेकेदारों के पास भी रेत की कोई रायल्टी नहीं है। सुबह से देरशाम तक अवैध खनन और परिवहन का सिलसिला चल रहा है।

Advertisements

ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी कार्यों के लिए ठेकेदारों द्वारा रेत खरीदने के बजाय अवैध खनन कराया जा रहा है। जिससे कंपनियों को तो फायदा मिल रहा है, लेकिन सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। वहीं क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements