Advertisements
विद्युत बिल शिकायत निवारण शिविर का आयोजन 22 से 25 जनवरी तक
Advertisements

सारनी। उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिये तहसील स्तर पर अलग-अलग ग्रामों में 22 जनवरी से 25 जनवरी तक विद्युत शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। विद्युत उपभोक्ता इन शिविरों का लाभ ले सकते है। एई प्रमोद वरकडे ने बताया कि जिले के उपभोक्ताओं से विद्युत बिल सम्बन्धित शिकायतों की सुनवाई के लिये 22 जनवरी को मोरडोंगरी, 23 जनवरी को लोनिया, 24 जनवरी को रानीपुर, 25 जनवरी को सलैया में शिकायतों की सुनवाई के लिए शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया है।
Advertisements
Advertisements
