बैंक में जमा कराने पर्ची भरने के दौरान उड़ाए एक लाख रुपए
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। बैंक में रुपए जमा कराते वक्त थैली में कट मारकर अज्ञात चोरों ने उड़ाए 1 लाख नगदी। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के शिक्षक अजीज कुरैशी जब बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अपना 1 लाख अकाउंट में जमा कराने पहुंचे तो जमा पर्ची भरने के दौरान उनके साथ चोरी की वारदात बैंक के भीतर हो गई ऐसा आरोप खाताधारक ने लगाया गया।
जिसकी जांच पुलिस ने की थाना प्रभारी एसआई पूनम उईके ने बताया कि प्रार्थी ने एफडी तोड़कर राशि आहरण की और लेन-देन कर शेष रकम को खाते में जमा करने 21 अगस्त को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में जमा पर्ची भर रहे थे तभी कुछ संदेही महिलाएं बगल में खड़ी हुई जैसे ही कैश काउंटर पर रकम निकालने के लिए हाथ डाला तो थैली में कट लगे निशान दिखे लेकिन रकम पार की जा चुकी थी।

जिसपर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 313/23धारा 379 कायम कर विवेचना में लिया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें प्रथम दृष्टया शाखा के भीतर लगे दो कैमरे कैश काउंटर के समीप बंद पाए गए यह लापरवाही बैंक प्रबंधक के सामने नजर आई है। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुटी है और प्रार्थी के घर से लेकर बैंक पहुंचने वाले रास्ते में सीसीटीवी फुटेज देखकर शीघ्र ही अज्ञात चोरों को पकड़ लेगी।
