तेज रफ्तार बस ने कुचला एक की मौत, अन्य तीन घायल
परासिया, (दुर्गेश डेहरिया)। परासिया के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर बुधवार को अनियंत्रित होकर एक बस ने दुपहिया चालक बृजकिशोर पिता परसादी निवासी पंकज स्टेडियम चांदामेटा (45) को कुचल दिया। इसके साथ ही तीन अन्य लोगों को अपने चपेट में लिया जिन्हें चोटे आई है।

बस चालक का नियंत्रण बस से हट गया जिसके कारण यह दुर्घटना घटित हुई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महादेव मेले से बस जुन्नारदेव से छिन्दवाड़ा की ओर जा रही थी। लेकिन परासिया राम मंदिर के निकट ड्राइवर ने ब्रेक लगाया लेकिन बस नहीं रुकी और रहगीरो को ठोकर मारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मृतक के शव को निकालकर पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाया घायलों का उपचार सिविल अस्पताल परासिया कराया गया।
