एक दिवसीय क्षमता प्रति प्रशिक्षक कार्यक्रम संपन्न, मेंंटर ने किया 41वीं बार रक्तदान
बैतूल। मप्र जनअभियान परिषद द्वारा चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का एक दिवसीय क्षमता, प्रति प्रशिक्षक कार्यक्रम जनपद पंचायत बैतूल में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मप्र जनअभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक एनके मालवीय ने कहा कि ग्राम प्रस्फुटन समिति को हर महीने में समाज को जोडऩे के लिए कार्यक्रम करना चाहिए। उन्होने परिषद आगामी कार्यक्रम योजना पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही रक्तदान भी किया गया जिसमें मेंटर सुनील पंवार ने कहा कि सभी को रक्तदान करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सुनील द्वारा बुधवार को 41वीं बार रक्तदान किया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम टेकपुरे, सुखदेव गुजरे, तुलिका पचौरी, इन्द्रदेव कवडक़र, सुनील पंवार, जयश्री देशमुख, विवेक शर्मा, सतपाल मगरदे, हुकुमचंद कालभोर, नीलिमा नंदनवार आदि मौजूद थे।
