Betul Samachar : पुलिस की तत्परता से डेढ़ साल की बच्ची परिजनों को मिली वापस

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Samachar : पुलिस की तत्परता से डेढ़ साल की बच्ची परिजनों को मिली वापस


बैतूल। पुलिस की तत्परता से डेढ़ साल की बच्ची को उसके परिजनों से मिलवाया गया। 25 सितंबर को सुबह चौकी घोड़ाडोंगरी के सफाई कर्मचारी द्वारा सूचना मिली कि करीब डेढ़ साल की बच्ची चंडी माता मंदिर, घोड़ाडोंगरी में रोती हुई अकेली बैठी है, जिसके माता-पिता साथ में नहीं है। शायद गुम हो गई है।

जिस सूचना पर तत्काल उप-निरीक्षक आम्रपाली डाहट और प्रधान आरक्षक कुंवरलाल बरबड़े मौके पर पहुंचे और बच्ची को लेकर पहले चौकी घोड़ाडोंगरी पहुंचे। बच्ची घबराई हुई थी और कुछ भी बताने में असमर्थ थी। जिसके चलते तत्काल उसकी फोटो घोड़ाडोंगरी के व क्षेत्र के आसपास के विभिन्न सोशल मीडिया/ व्हाट्सएप ग्रुप्स में साझा की गई।

बच्ची की पहचान स्पष्ट न होने एवं उसके परिजनों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त न होने पर तत्काल महिला एवं बाल विकास सुपरवाइजर, घोड़ाडोंगरी, अनामिका छारी को सूचित किया गया। सुपरवाइजर भी पुलिस चौकी पहुंची और बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

बच्ची की पहचान करने हेतु बच्ची की तस्वीर को मोबाईल पर आसपास के लोगों को दिखाया गया, व सोशल मीडिया पर तत्काल प्रसारित किया गया, पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप फोटो के आधार पर बेहड़ीढाना के नीलेश ताराम ने बच्ची की पहचान की जो उसके मोहल्ले की रहने वाली होना बताया व बच्ची की मां का नाम बिस्सो कुमरे बताया, बच्ची की मां से तत्काल संपर्क किया गया पहचान स्पष्ट होने पर उनको बच्ची सुपुर्द की गई।

Advertisements

गुम हुई बच्ची को पुलिस द्वारा अपने तत्परता एवं सूझबूझ से परिजनों के सुपुर्द किया गया, बच्ची के परिजन जो काफी परेशान हो गए थे, उसके मिलने पर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements