चिचोली पहुँची भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का NSUI ने जमकर किया विरोध
चिचोली – भाजपा द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा” का चिचोली आगमन होते ही NSUI द्वारा हर्ष भुसारी एवं हनी सोनी के नेतृत्व में क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी कर विरोध किया गया।
शांति पूर्ण ज्ञापन देने जा रहे छात्र नेता हर्ष भुसारी और उनके साथियों को पुलिस द्वारा जय स्तंभ चौक पर रोका गया। जिसके बाद हर्ष भुसारी ने पुलिस को बताया कि चिचोली क्षेत्र में कॉलेज की मांग ,सिविल अस्पताल की मांग को लेकर हम भाजपा के नेताओं को ज्ञापन देने आए है।

जिसके खिलाफ भाजपा नेताओं के दवाब में पुलिस द्वारा बलपूर्वक NSUI कार्यकर्ताओ पुलिस गाड़ी में बैठाल लिया ,फिर कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। हर्ष भुसारी ,हनी सोनी के अलावा आयुष पंडोले ,राहुल पटेल एवं आर्यन आर्य को बैतूल रोड पर विरोध करने पर पुलिस द्वारा थाने लाया गया। खैर यात्रा की रवानगी होते ही पुलिस से सबको रिहा कर दिया।
