एनएसएस स्वयंसेवकों ने 21 यूनिट किया रक्तदान
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में एवं जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू की विशेष उपस्थिति में रक्तदान के साथ रक्त परीक्षण भी किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रो संतोष पंवार, डॉ.दशरथ मीणा, प्रो.आयुष कुमार सादराम, भूपेन्द्र वर्मा, डॉ.मोनिका सोनी, डॉ.शेलेन्द्र सोनी, राजेश बोरखड़े, विजित नागपुरे, लोकेश उभनारे, निलेश जावलकर, नीलम धुर्वे, अनिल धुर्वे मौजूद थे। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ स्वयंसेवक अंजली नागोरे एवं आयुष घिडोड़े ने किया। इस कार्यक्रम का सफल बनाने में अक्षय मालवी, हिमांशु पाटिल, नवीन नागले, इस्त्याक अली, आयुष नागोरे, कामिनी खवसे, दिपाली गायकवाड़, विक्रम पहाड़े सहित अन्य स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

इन्होने किया रक्तदान
जिसमें रासेयो, के स्वयंसेवक भूपेन्द्र वर्मा, गुलशन सलामें, शिल्पा बोस, प्रतीक्षा जागड़े, भावना अहाके, संदीप कनाठे, संदीपक धुर्वे, देवेन्द्र अड़लक, क्रिश इवने, शुभम कुमार, अमित धुर्वे, रूद्राक्ष पारखे, अमन डांगे, दीप फाटे, नितिन पवार, ज्योति धुर्वे, पलक राजगौड, अरविंद गंजाम द्वारा सहभागिता कर रक्तदान किया और 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने रक्त परीक्षण कराया।
