एनएसएस ने मनाया 55वां स्थापना दिवस
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा संस्था का 55वां एनएसएस दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम पूर्व प्राचार्य खेड़ीसांवलीगढ बीआर पवार, राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित निलेश गिरी गोस्वामी के आतिथ्य में, महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ.बीडी नागले के संरक्षण में, कार्यक्रम अधिकारी महिला इकाई डॉ शीतल खरे एवं प्रोफेसर संतोष पवार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस मौके पर बाबूराव पवार ने राज्य स्तरीय पुरस्कार के बारे में जानकारी दी एवं स्वयंसेवकों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक वर्ग, जाति, धर्म, लिंग, क्षेत्र के भेद से उठकर सिर्फ राष्ट्र के उत्थान का ध्यान करता है। एनएसएस समाज सेवा के साथ पर्यावरण हित और लोगों को कुरीतियों करने, योजनाओं के लाभ की जानकारी देता है। निलेश गिरी गोस्वामी ने स्वयंसेवकों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रो.ऋषिकांत पंथी, प्रो.योगेश्वरी पवार, डॉ.धर्मेंद्र कुमार, डॉ.सरोज जावरकर,प्रो.कृष्णा गौसर, प्रो.शिवदयाल साहू, डॉ.नीलिमा पीटर, प्रो.दशरथ मीणा, प्रो.डॉ.छाया शाक्य, प्रो.राहुल ठाकुर, राम नारायण शुक्ला, मयूर वाजपेई, वरिष्ठ स्वयंसेवक सोमचंद साहू, प्रवीण परिहार,हिमांशु पाटिल, अमित मालवी, कोमल देशमुख, अंजली नागोरे, सुरभि जैन, कुणाल केतकपुरे, इस्तियाक अली, निकिता सिरसाम विशाल अमरूते, निशु पवार, आयुष नागोरे उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिपाली गायकवाड़, गंगा बुडगारिया, किरण, प्रतिभा, प्रमिला,आसना, पलक राजगोंड आरती नागले, आकाश दुबे, हेमा रैकवार, दयाराम,भारती गावंडे, यशस्वी देशमुख स्मिता गव्हाड़े, कीर्ति अड़लक, हर्षलता सहित सभी स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
