EPFO खाते में घर बैठे खुद इस तरह बदल सकते हैं नॉमिनी, जानें तरीका

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने ईपीएफ मैंबर्स के लिए ई-नॉमिनेशन को जरूरी कर दिया गया है. ईपीएफ खाताधारक बिना नॉमिनी के कुछ सुविधाओं का फायदा नहीं उठा सकते हैं. ऐसे में हर खाताधारक को ईपीएफ अकाउंट से नॉमिनी का नाम जोड़ना जरूरी है. इसके अलावा यदि कोई ईपीएफओ सदस्य चाहे तो वह मौजूदा नॉमिनी को बदल सकता है और नया नॉमिनी भी बना सकता है. वहीं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर खाताधारक कई कामों को आसानी से कर सकते हैं.

EPFO की वेबसाइट पर जाकर करें यह काम

ऑनलाइन PF नामांकन करने के लिए सबसे पहले आपको EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉगिन करना होगा. फिर ‘Service’ में जाएं और ‘For Employees’ tab सिलेक्ट करना होगा. यहां Services में ‘Member UAN/Online Service (OCS/OTCP)’ को चेक करने के बाद अपने UAN and Password से इसे लॉगिन करना होगा.

Advertisements

इस तरह कर सकते हैं  E-nomination का रजिस्ट्रेशन

इसके बाद ‘Manage’ tab के अंदर ‘E-Nomination’ ऑप्शन का चयन करना होगा. फैमिली डिक्लरेशन को अपडेट करने के लिए ‘Yes’ पर क्लिक करने के बाद ‘Add Family Details’ पर क्लिक करना होगा. रकम के कुल हिस्से को डिक्लेयर करने के लिए ‘Nomination Details’ पर क्लिक करना होगा. डिक्लरेशन के बाद ‘Save EPF Nomination’ पर क्लिक करते ही OTP पाने के लिए ‘E-sign’ पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP रिसीव होगा जिसका यहां यूज करना होगा. इस प्रक्रिया को पूरा करते ही EPFO पर आपका E-nomination रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements