Betul Samachar : निशाना डेम एवं नहर का रखरखाव नहीं होने के कारण व्यर्थ बह रहा पानी

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Samachar : निशाना डेम एवं नहर का रखरखाव नहीं होने के कारण व्यर्थ बह रहा पानी

निशाना के ग्रामीण हो रहे परेशान नमी के कारण घरों को हो रही क्षति

शिकायत के बाद अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान


शाहपुर, (आशीष राठौर)। रखरखाव के अभाव में नहरों का पानी व्यर्थ में बह रहा है। ब्लॉक मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर बने निशाना डेम का पानी लगातार सिपेज हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नहर का गेट बंद करने के बाद भी पानी का सीपेज होते रहता है।

इस संबंध में अधिकारियों को भी शिकायतें की गई लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों के मुताबिक किसानों को जब पानी की आवश्यकता होती है तब पानी नहीं मिलता है और नहर में निरंतर व्यर्थ में पानी बह रहा है। जिसके कारण नहर के आसपास लगे मकानों को भी क्षति पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि घरों में सीपेज होने के कारण नमी बनी रहती है वही दीवारों में भी नमी आ जाने से दीवारें क्षतिग्रस्त हो रही है।

निशाना के दीपू उईके अशोक पेद्राम शिवदीन काकोड़िया रमेश विश्वकर्मा सोमता उइके ने बताया कि पिछले 5 सालों से तहसील सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं। लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। बरसात के दिनों में तो हम लोगों के घर में बैठना दुभर हो जाता है। डेम में सीपेज होने के कारण घरों में नमी आ जाती है। पूरा घर नमी से भर जाता है घर में खाना बनाने बैठने एवं सोने के लिए प्लास्टिक बिछाना पड़ती है।

Advertisements

पिछले दिनों सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था की गर्मी के दिनों में डैम के सीपेज को सुधार दिया जाएगा। लेकिन मरम्मत का कोई कार्य विभाग द्वारा नहीं किया गया। बरसात के दिनों से डेम में पानी आ जाने के बाद लगातार नहर से पानी बह रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियां हो रही हैं।


इनका कहना है –

निशाना डेम एवं नहर में सीपेज की समस्या है। टीम भेज कर चेक कराता हूं । मुझे जानकारी है इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजा है जल्द ही सुधार का कार्य कराया जाएगा।

बामनिया, एसडीओ, सिंचाई विभाग


Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements