कभी भी हार नहीं माननी चाहिए जब तक हमें योग्यता हासिल नहीं हो जाती – प्रियंका भलावी

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

कभी भी हार नहीं माननी चाहिए जब तक हमें योग्यता हासिल नहीं हो जाती – प्रियंका भलावी


शाहपुर: एमपी में पीएससी का रिजल्ट जारी होने के बाद बैतूल जिले की प्रियंका ने 23वी रैंक हासिल की है। डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयन के बाद प्रियंका भालवी पहली बार बैतूल पहुंची।

बैतूल जिले में प्रवेश करते ही चयनित डिप्टी कलेक्टर प्रियंका भलावी का शाहपुर ब्लॉक मुख्यालय पर ढोल धमाकों के साथ स्वागत किया गया। जगह जगह प्रियंका भलावी का स्वागत सम्मान किया गया । सर्वप्रथम तहसील कार्यालय के सामने प्रियंका भलावी का ढोल धमाका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया । पश्चात प्रियंका भलावी का स्थानीय विश्राम गृह में परिवार परामर्श केंद्र एवं शाहपुर के नागरिकों के द्वारा फूल माला एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।

डिप्टी कलेक्टर प्रियंका भलावी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमें जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए और जब तक हमें योग्यता हासिल नहीं हो जाती तब तक प्रयास करते रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इस सफलता के लिए वह अपने माता-पिता, परिवार एवं गुरुजनों का आशीर्वाद है जो मैं इस पद के लिए योग बनी और यह योग्यता हासिल की हुई है।

शिक्षक की बेटी प्रियंका भलावी बनी डिप्टी कलेक्टर

कामयाबी किस्मत की लकीरों से नहीं माथे के पसीने से मिलती है। बस इसके लिए आवश्यकता होती है तो कड़ी मेहनत और सख्त अनुशासन की।

Advertisements

इन्हीं पंक्तियों के शब्दों को सच करते हुए बैतूल निवासी दीपक भलावी (शिक्षक बैतूल बाजार) की सुपुत्री प्रियंका भलावी ने एमपीपीएससी में 23 वी रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई है। प्रियंका भलावी की प्रारंभिक शिक्षा गंज कन्या शाला, जेएच महाविद्यालय से हुई। इसके पश्चात आईएएस की तैयारी के लिए उन्होंने दृष्टि संस्थान दिल्ली से तैयारी करने गई थी।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements