Shahpur News : हवन कुंड में पूर्णाहुती के साथ नवरात्र का समापन

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Shahpur News : हवन कुंड में पूर्णाहुती के साथ नवरात्र का समापन

माचना नदी तट पर जयकारों के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन


शाहपुर, (आशीष राठौर)। नौ दिनी दुर्गोत्सव के बाद पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई। नगर के प्रमुख चौक-चौराहे सहित जगह-जगह विराजी छोटी-बड़ी देवी प्रतिमाओं का हवन पूजनकर सुबह से लेकर देर रात तक विसर्जन किया गया।

– Shahpur News : माचना नदी तट पर जयकारों के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन

दुर्गा समिति आयोजनकर्ताओं ने मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा को रथ की साज-सज्जा कर डीजे की धुन पर नाचते-गाते और देवी के जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्ग से भव्य शोभायात्रा निकाली। पूरा नगर भ्रमण करने के बाद माचना नदी तट पर भव्य प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वहीं झांकियों को देखने के लिए नगर सहित चौक-चौराहे पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर सुरक्षा के लिए एसडीओपी मयंक तिवारी, तहसीलदार सुनैना ब्रह्मामे, थाना प्रभारी एबी मर्सकोले साहित नगर परिषद कर्मचारी, पुलिस बल भी तैनात रहा।

Advertisements

नगर सहित आस-पास ग्रामीण अंचलों में को श्रद्धालुओं ने माता रानी को धूमधाम से विदा किया। वहीं सार्वजनिक जगहों और घरों में स्थापित प्रतिमाओं का भी भक्तों ने विसर्जित किया। सुबह पंडालों में वैदिक रीति के पूजा-अर्चना कर महाआरती के बाद विसर्जन का कार्यक्रम शुरू हुआ। श्रद्धालु बाजे-गाजे के साथ नाचते-गाते माचना नदी तट तक पहुंचे। जहां विधि-विधान से पूजाकर मूर्ति विसर्जित की गई।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements