नवनीत मालवीय मुलताई विधानसभा समन्वयक नियुक्त

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

नवनीत मालवीय मुलताई विधानसभा समन्वयक नियुक्त


बैतूल। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस द्वारा बैतूल जिले की चार विधानसभाओं के लिए पूर्व में ही समन्वयक की नियुक्ति करने के बाद शुक्रवार को मुलताई विधानसभा के लिए भी समन्वयक की नियुक्ति कर दी है। पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे की विधानसभा के लिए बैतूल के युवा कांग्रेस नेता एडव्होकेट नवनीत मालवीय को समन्वयक नियुक्त किया गया है। मप्र कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा पीसीजी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर बैतूल के युवा, सक्रिय कांग्रेस नेता नवनीत मालवीय को मुलताई विधानसभा का समन्वयक नियुक्त किया है।

पीसीसी द्वारा श्री मालवीय से विधानसभा क्षेत्र में पूरा समय देते हुए पार्टी संगठन की मजबूती हेतु सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करने की अपेक्षा की है। पीसीसी द्वारा इसके पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. राजेन्द्र देशमुख को आमला, शांतिलाल तातेड़ को घोड़ाडोंगरी, नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल को बैतूल और ब्रज भूषण पाण्डेय को भैंसदेही विधानसभा का समन्वयक नियुक्त किया था।

Advertisements

मुलताई विधानसभा के लिए नवनीत मालवीय की नियुक्ति के साथ ही जिले की पांचो विधानसभा में समन्वयकों की नियुक्ति हो गई है। श्री मालवीय को मुलताई विधानसभा का समन्वयक बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements