नायब तहसीलदार ने टीआई के साथ मिलकर किया मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन
घोड़ाडोंगरी, (विशाल घोड़की)। बुधवार को विधानसभा चुनाव के पूर्व मतदान केंद्रों भौतिक सत्यापन कर मतदान केंद्रों की स्थिति, मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे लाइट, फर्नीचर, रैंप, पीने के पानी, शौचालय, दो दरवाजे, पर्याप्त हवा व रोशनी के खिड़की, मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं को दो किमी से अधिक दूरी तय नहीं करना पड़े, एक ही मतदान केंद्र पर पंद्रह सौ से अधिक मतदाता न हो इत्यादि की जांच कर मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ से कुल मतदाता की संख्या, महिला/पुरुष शितबअलग की जानकारी के साथ ही ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 01, अक्टूबर,b2023 को 18 पूर्ण हो रही है उनके नाम मतदाता सूची शत प्रतिशत शत जोड़ने के लिए कहा गया साथ बीएलओ से जेंडर रेशों अनुसार आवश्यक अहर्ता रखने वाली महिलाओं के अधिक से अधिक नाम जोड़ने हेतु,80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की जांच करने,एवं मृत मतदाताओं के नाम काटने हेतु इत्यादि हिदायत दी गई।

सारणी नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया ने बताया कि उन्होंने थाना प्रभारी,सारणी रत्नाकर हिंगवे के साथ मिलकर नगरीय झेत्र सारणी अंतर्गत मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। पथोरिया ने बताया कि उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला,सारणी के कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को पढ़ाया एवं बच्चों के शिक्षा के स्तर के मूल्यांकन के लिए बच्चों से कुछ सवाल भी पूछे। साथ ही बच्चों के नाखून देखे और उनसें अच्छी पढ़ाई लिखाई करने व साफ सफाई से रहने के बारे में समझाइस दी। साथ भविष्य में अच्छे अधिकारी बनने की शुभकामनाएं भी दी।
