Shahpur Samachar : नप ने देवड़ा देव पर चलाया स्वच्छता अभियान
16 जून तक चलेगा जलसंरचनाओं के सरंक्षण और पुनर्जीवन का अभियान
शाहपुर, (आशीष राठौर)। नमामि गंगे अभियान के तहत गुरुवार को नगर के प्राकृतिक जलस्त्रोतों देवड़ादेव पर स्वछता अभियान चलाकर जलस्त्रोत के सामने टांकों की सफाई और जल संवर्धन अभियान चलाया गया। सीएमओ अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 5 जून से 16 जून तक नगरीय निकाय में प्रवाहित नदी, तालाब एवं जलसंरचनाओं को पुनर्जीवित, संरक्षित करने का अभियान चलेगा। इसमें 6 जून को देवड़ा देव प्राकृतिक जलस्त्रोत पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। 7 जून को राममंदिर, पटेल चौक एवं छींद वाले कुछ पर सफाई अभियान चलेगा।

8 जून को माचना घाट पर 9 जून को माचना से रामममंदिर तक कलशयात्रा 10 जून को आंगनबाड़ी क्रमांक 1 में जलसंरक्षण विषय पर निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 10 जून से 15 जून तक निकाय में स्थित सभी हैंडपंपों के आस-पास सफाई, जलसंरचनाओं की सफाई तथा 16 जून को नगर परिषद शाहपुर में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया जाएगा।
