Chhindwara Crime Samachar : अवैध संबंध के चलते हत्या, पुलिस की मुस्तैदी से 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara Crime Samachar : अवैध संबंध के चलते हत्या, पुलिस की मुस्तैदी से 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। करन पिपरिया गुद्दम रोड मेन रोड पर गांव के राजेश आहके पिता सावलाल आहके उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम ढालापठार की लाश पड़ी हुई है जिसके चेहरे पर चोट लगी है एवं खून निकल कर रोड पर बहा हुआ है। घटना स्थल पर तत्काल पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तो मृतक राजेश आहके के चेहरे पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पत्थर एवं धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर हत्या करना पाया गया।

जिसके बारे में तत्काल ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं FSL टीम को घटना स्थल पर पहुंचने के लिये सूचित किया गया एवं अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना जुन्नारदेव में अप.क्रं. 390/2024 धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामला अंधी हत्या का होने से पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव राजेश बंजारे के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी जुन्नारदेव के नेतृत्व में टीम गठित की गई जो टीम के द्वारा ग्राम ढालापठार में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि मृतक राजेश आहके का गांव की एक महिला के साथ कई सालो से प्रेम प्रसंग था।

मृत्तक को आखरी बार उसके दोस्त दीपक आहके के साथ देखा गया था जिससे जब घटना के संबंध में सूक्ष्मता से एवं वैज्ञानिक रीति से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि रात में महिला मृतक राजेश से मिलने आई थी उसके कुछ समय बाद गंगालाल उइके अपने रिश्तेवार मामा भागचंद धुर्वे के साथ कुल्हाड़ी और डंडा लेकर आये और राजेश आहके के साथ मारपीट करने लगे तो दीपक आहके वहां से थोड़ी दूर भाग कर चला गया। जब वापस आक्त छुपके से देखा तो गंगालाल, राजेश आहके के चेहरे पर पत्थर पटक रहा था और उसका साथी भागचंद कुल्हाड़ी से राजेश आहके के चेहरे पर मार रहे थे। जिसे देख कर यह जर के कारण घर तरफ चला गया था।

पुलिस के द्वारा जब गंगालाल उइके और उसके मामा भागचंद धुर्वे को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताये कि मृतक राजेश आहके का गंगालाल की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक राजेश आहके की भी शादी हो चुकी थी लेकिन शादी के बाद भी वह गंगालाल की पत्नी से मिलकर बातचीत करत्ता था। एक वर्ष पूर्व इसी बात को लेकर मृतक राजेश आहके और आरोपी गंगालाल उड़के के माध्य गांव में विवाद हुआ था। दिनांक 29.10.2024 की रात में गंगालाल उइके के घर उसका रिश्तेदार मामा भागचंद धुर्वे आया था। सभी लोग खाना खा कर सो गये थे।

रात में गंगालाल की पत्नी मृतक राजेश आहके से मिलने चली गई थी जब गंगालाल की नींद खुली तो वह अपने रिश्तेदार भागचंद धुर्वे के साथ डंडा और कुल्हाड़ी लेकर पत्नी को ढूंढने मेन रोड तरफ आये जहां पर गंगालाल ने अपनी पत्नी और राजेश आहके को साथ बैठे देखा तो उसने राजेश के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और उसको रोड में गिरा कर वहीं रोड किनारे पड़े पत्थरो से चेहरे पर पटक दिया और भागचंद ने कुल्हाड़ी से मृतक राजेश आहके के चेहरे पर दो तीन बार मार कर हत्या कर दिये और वापस घर जाकर कुल्हाडी, डंडा घर में छुपाकर रख दिये।

पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को दिनांक 30.10.2024 को गिरफ्तार कर उनसे पटना में प्रयुक्त डंडा, कुल्हाड़ी कपड़ों को जाट कर लिया है और दोनो आरोपियों को न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल और घटना के समय पहने हुये छिन्दवाड़ा भेजा गया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी गंगालाल उइके निवासी ढालापठार थाना जुन्नारदेव, भागचंद धुर्वे निवासी ग्राम खमराकला ढालापठार थाना जुन्नारदेव (म.प्र.) वस्तु घटना स्थल से लाश के पास पड़े हुये 02 बड़े पत्थर, घटना स्थल से कुछ दूरी पर ईमली के पेड़ के पास रोड किनारे पड़ी मामले में जप्त हुई एक साल व एक जोड़ी चप्पल। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक तेजधारदार कुल्हाड़ी, एक बॉस का डंडा एवं आरोपियों के घटना के समय पहने हुये कपडे

Advertisements

कार्यवाही में पुलिस टीम की भूमिकाः निरीक्षक राकेश बघेल थाना प्रभारी जुन्नारदेच, उप निरीक्षक संजय सोनवानी, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, उप निरीक्षक पूनम उईके, प्र.आर. 985 संदीप चौरसिया, आर. 239 कपूरचंद पंद्रे, आर. 794 निलेश पाल, 842 अनिल उइके, आर.360 लखन धुर्वे, आर.553 बोगेश रघुवंशी, आर. 559 रामअवतार तिवारी, आर, 1103 संतोष धुर्वे, सायबर सेल प्र.आर. 811 नितिन रघुवंशी, आर. 542 आदित्य रघुवंशी की कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाड़ा के द्वारा उक्त पुलिस टीम को उचित ईनाम से पुरुष्कृत किया जायेगा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements